बाराबंकीः टेट प्रकरण! शिक्षकों ने माननीयों को सौंपा पीएम को संबोधित ज्ञापन
September 14, 2025
बाराबंकी। टेट प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरोध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने रविवार को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, सदर विधायक सुरेश यादव और जैदपुर विधायक गौरव रावत से मुलाकात कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।संगठन ने मांग की कि 2010 से पहले बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्त शिक्षकों को टेट परीक्षा से मुक्त किया जाए। जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी बात उचित माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह, मंडलीय मंत्री अर्जुन प्रसाद, फतेहपुर ब्लॉक मंत्री सुशील कुमार, संतोष कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
