Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली पुलिस ने दो अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े


दिल्ली पुलिस ने दो अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया है। इन दोनों की पहचान अब्दुल रफीकुल के रूप में हुई है। ये दोनों लगभग दो साल पहले भारत आए थे, लेकिन वीजा की समयसीमा खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटे। पुलिस ने इन दोनों को पकड़ने के बाद वापस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस लगातार अवैध प्रवासियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है और उन्हें उनके देश वापस भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया कि दक्षिण पश्चिम जिले में ऑपरेशन सेल ने दो अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान मोहम्मद अब्दुलअजीज मियां और मोहम्मद रफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है।

पुलिस की तरफ से बताया गया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, दिल्ली स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की मदद से नए निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिल्ली पुलिस को महिपालपुर इलाके में एक अवैध बांग्लादेशी प्रवासी के रहने की गुप्त सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर की मदद से दो संदिग्धों की पहचान की गई। गहन पूछताछ के दौरान वैध वीजा और यात्रा दस्तावेज मांगने पर, दोनों व्यक्ति कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए और उन्होंने स्वीकार किया कि वे लगभग दो साल पहले भारत आए थे, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी यहीं रुके रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |