Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः कम्पनी के आफिस इंचार्ज ने एटीएम मशीन में गड़बड़ी करते युवक को दबोचा, दर्ज कराया मुकदमा


आलमबाग। कृष्णा नगर इलाके में संचालित एक एटीएम मशीन में गड़बड़ी करते एक निजी कंपनी के आफिस इंचार्ज ने युवक को पकड स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में लिखित नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि अभिषेक पुरम जानकी पुरम निवासी कृष्ण कुमार सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह के अनुसार वह यूरोनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी में आफिस इंचार्ज के पद पर कार्यरत है और कंपनी का कार्य विभिन्न बैंकों के एटीएम का संचालन करना है।  पिछले कुछ समय से कुछ संदिग्धों द्वारा एटीएम मशीन में गड़बड़ी करके बैंक ग्राहकों का पैसा निकाले जानें की शिकायते कंपनी को मिल रही थी।  जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी कंपनी के पास मौजूद है। आरोप है कि इन्ही शिकायतों के जाँच के क्रम में उसकी टीम द्वारा एचडीएफसी एटीएम कृष्णा नगर लाल अस्पताल लखनऊ में एटीएम की कैश शटर में प्लास्टिक प्लेट लगाते हुए रंगे हाथ एक व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम दीपक सरोज पुत्र सुरेस सरोज, नि० लाकापुर थाना मान्थोता, जिला प्रतापगढ़ बताते हुए अपना जुर्म कबूला।आरोप है कि आरोपित ने बताया कि वह वह एटीएम मशीन के कैश शटर में प्लास्टिक प्लेट लगाकर कैश शटर को ब्लार कर देता है जिससे बैंक ग्राहकों का पैसा निकलने के बजाय उस प्लास्टिक प्लेट के कारण एटीएम मशीन में फंसा रह जाता है। तो उसके तुरंत बाद प्लास्टिक प्लेट हटाकर एटीएम मशीन में पैसा निकाल लेता था। वही कम्पनी के आफिस इंचार्ज का कहना था कि उक्त घटनाओं की वजह से बैंक के बहुत ग्राहकों का आर्थिक नुकसान हुआ है। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस के सुपुर्द आरोपित को कर लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार कम्पनी के आफिस इंचार्ज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |