Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: कार सवार दबंगों ने रास्ता मांगने पर बाइक सवार को पीट असलहे की बट से हमला कर चेन छीन फरार


लखनऊ । आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर जी एलडीए कालोनी निवासी  विकास कनौजिया पुत्र राजकुमार कनौजिया के अनुसार वह बीते 4 सितम्बर की रात्रि लगभग 11.50 बजे अपने रियल स्टेट के आफिस से घर जाने के लिए निकला तभी अचानक सडक पर एक वैगनार गाडी से कुछ अज्ञात लोग सडक पर नशे की हालत में खड़े हुए थे अपनी बाइक से निकलने का रास्ता मागा तो गाली-गलोज करने लगे एवं कुछ लोग गाडी से निकल कर उनसे हाथापाई करने लगे जिसमें से एक व्यक्ति जिसका नाम विक्रम उर्फ गोलू है वह अपने साथी सागर और प्रगपान के साथ अपनी कमर से पिस्टल निकाल कर धमकाने लगा और उनके सर पर उस पिस्टल से बट से मारा और जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ लगभग 4,5 व्यक्ति और थे जिन्हे मैं नही जानता जो बाद मे भाग गये पिस्टल हवा में लहराते हुये जिसमें मुझे काफी चोट आई है सर पर और चेहरे पर और जाते-2 उन्होने मेरी गले से चैन भी लूट ली और धमकाते हुए निकल गये। जिसके पश्चात उसने अपना प्राथमिक उपचार करा स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर गाली-गलौज मारपीट लूट सहित धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |