लखनऊ: तम्बाकू नियंत्रण टीम द्वारा हजरतगंज आसपास व चिड़ियाघर में औचक निरीक्षण कर 13 दुकानों का जुर्माना काटा
September 09, 2025
लखनऊ। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में डा.निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ,लखनऊ महोदय के निर्देशन में जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम से डॉ मयंक चैधरी, जिला सलाहकार एवं विनोद सिंह यादव,सामाजिक कार्यकर्ता तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था कार्यालय की तरफ से गठित इनफोर्समेंट स्क्वायड टीम से एस.आई.रविन्द्र सिंह,आरक्षी, राधा के द्वारा आज थाना क्षेत्र,हजरतगंज में एवं उसके आस पास औचक तथा चिड़ियाघर में भी निरीक्षण किया गया जिसमें 13 दुकानों को कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं का उलंघन करते पाए जाने पर रूपये 4500 का जुर्माना काटा गया जिसमे सेक्शन 04 में 12 रसीद रूपये 4300ध् एवं सेक्शन 06 बी में 01 रसीद रूपये 200 जुर्माना की कार्यवाही की गईं साथ में लोगों को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली विमारियो के बारे में जागरुक किया गया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया ।
