लखनऊ: जालसाजों ने आधार वेरिफेकशन के नाम पर आनलाइन ट्राजेक्शन कर हड़पे 64958 रूपये
September 09, 2025
आलमबाग। कोतवाली इलाके में रहने वाले एक खाताधारक को झांसे में लेकर जालसाजों ने आधार वेरिफेकशन के नाम पर आनलाइन ट्राजेक्शन कर 64958 रूपये हड़प लिया। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि मूल रूप से ग्राम महुरही पोस्ट शिवपुर भोजापुर निवासी मुन्ना कुमार पुत्र रामभूषण सिंह के अनुसार वह आलमबाग कोतवाली इलाके स्थित छोटा बरहा, आलमबाग लखनऊ में किराये के मकान में रहता है। आरोप है कि बीते 3 सितम्बर की रात्रि उसके मोबाइल फोन पर अचानक आधार वेरिफेकशन के लिए ओटीपी आया। जिसके चलते उसने शिकायत कस्टमर केयर मे करना चाहा तो कॉल नही लगा । वहीं पीड़ित का कहना था कि उस दौरान अचानक पांच मिनट के अंदर उसके बैंक खाते से 64958 रूपये की आनलाइन निकासी हो गई। जिसकी जानकारी होने पर उसने साइबर सेल सहित स्थानीय आलमबाग कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)