Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली में होगी बाढ़ जैसी स्थिति, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी


दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी सामने आई है कि राजधामी दिल्ली में कल मंगलवार की शाम से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस बाढ़ की चेतावनी का सबसे बड़ा कारण है कि हथनीकुंड बैराज से आज सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मे 3 घंटे में 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ये पानी कल शाम तक दिल्ली पहुंचने लगेगा। इस कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक में हथनीकुंड बैराज से 9 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। जो कि कल शाम तक दिल्ली पहुंचने लगेगा। हथनीकुंड बैराज से सुबह 7 बजे 2,72,745 क्यूसेक, 8 बजे 3,11,032 क्यूसेक और 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, सुबह 10 बजे हथनीकुंड बैराज से 3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यानी सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक मे 3 घंटे में 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

आपको बता दें कि ताजा अपडेट के मुताबिक, हथनीकुंड से 11 बजे 3 लाख 19 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद दोपहर 12 बजे भी 3,23,180 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यानी सुबह 7 बजे से 12 बजे तक 18 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।

हथनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी के कारण दिल्ली ने निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। दिल्ली के गढ़ीमांडू, उसमानपुरा, यमुना बाज़ार, मयूर विहार पुस्ता, ओखला। इन इलाकों में पानी भर जाएगा। हथनीकुंड बैराज से अगर पानी का डिस्चार्ज इसी तरह से रहा तो दिल्ली में बसअड्डे के पास भी पानी पहुंच जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |