Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः 12 से 17 सितम्बर तक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बीएलओ का होगा प्रशिक्षण


बलिया। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया है कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण कराए जाने हेतु तिथि निर्धारित की गई है। इस प्रशिक्षण में निर्वाचन नामावलियों से विधिक प्रावधानों, बीएलओ ऐप, ईआरओ नेटध्आईटी की विविध गतिविधियों उनके दायित्व एवं कर्तव्य इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षणोपरांत संबंधित प्रतिभागियों की मूल्यांकन परीक्षा कराई जाएगी। उक्त प्रशिक्षण सत्रों की फोटोग्राफीध्वीडियोग्राफी कराई जाएगी। समस्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो का प्रशिक्षण 12 सितंबर को अपरान्ह 03 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। गंगा बहुद्देशीय सभागार में 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे से 01 बजे तक समस्त बीएलओ विधानसभा क्षेत्र 357 बेल्थरारोड एवं 358 रसड़ा तथा अपरान्ह 02 से शाम 05 बजे तक समस्त बीएलओ, विधानसभा क्षेत्र 359 सिकंदरपुर एवं 360 फेफना, 17 सितंबर को प्रातः दस बजे से 01 बजे तक समस्त बीएलओ विधानसभा क्षेत्र 361 बलिया नगर एवं 363 बैरिया एवं अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक समस्त बीएलओ विधानसभा क्षेत्र 362 बांसडीह का प्रशिक्षण गंगा बहुद्देशीय सभागार में होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |