Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के भवसिंहपुर पंचायत भवन पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग अमेठी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज दीप प्रज्वलित करके आरंभ किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण की नई तकनीक मूल संवर्धन, उद्यमिता विकास, स्वच्छता और गुणवत्ता के नियंत्रण के बारे में प्रकार का कार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान कर रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से फल सब्जी मसाला मधुमक्खी पालन, और बेकरी उत्पादों के प्रसंस्करण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे रोजगार के अवसर में वृद्धि हो रही है। विभाग के अधिकारी डा संजीव कुमार चैहान ने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार के अन्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संग्रामपुर के भवसिंहपुर पंचायत भवन पर दिया जा रहा है। जिसमें मुरब्बा,,आचार, सहित कई प्रकार के खाद्य उत्पादन बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |