बाराबंकी। नवरात्रि और दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को छापामार अभियान चलाया ।अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त डा. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।छापेमारी के दौरान जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया। रामनगर, त्रिलोकपुर, सुरवारी, इसरौली और फतेहपुर के कोल्ड स्टोरेज की जांच में कई स्थानों पर लाइसेंस ना होने और खाद्य सुरक्षा मानक का उल्लंघन पाया गया।
इस दौरान खोया, घी और दूध के 04 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। विशेष रूप से अधिकारियों ने संचालकों और आढ़तियों को चेतावनी दी कि आलू या अन्य खाद्य पदार्थों को हानिकारक रसायन या लाल रंग मिलाकर बाजार में नहीं बेचा गया, तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।प्रवर्तन टीम में अरूण कुमार, सलिल कुमार सिंह, अनुराधा मिश्रा और अर्शी फारूकी शामिल थे।
.jpg)