Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: नवरात्रि पर कन्या पूजन,बच्चों का अन्नप्राशन,धात्री महिलाओं की गोदभराई की गई


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय विकास खंड के सभागार में मंगलवार के दोपहर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा नवरात्रि के सुअवसर पर अष्टमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन किया गया। साथ में बच्चों का अन्नप्राशन व महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा मंगलवार को विकास खंड राजगढ़ के सभागार में नवरात्रि के शुभ अवसर पर ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा अष्टमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन किया गया। इसके साथ उन्हें प्रसाद खिलाकर उपहार दिए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने बच्चों का अन्नप्राशन एवं महिलाओं का गोद भराई भी किया और पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार राय और महिला आरक्षी नीला यादव ने बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना गुप्ता,सुपर वाइजर कुमुद कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती शिव कुमारी देवी,निरजा कुमारी,मधु,उर्मिला,ममता अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |