Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: रामलीला मंचन के दौरान विवाद धरना के बाद मामला हुआ शांत


कासिमाबाद/गाजीपुर।सोनबरसा कासिमाबाद में विगत रात्रि मंगलवार की रात्रि में रामलीला का मंचन हो रहा था तभी अंतिम समय में कासिमाबाद कोतवाली से सीओऔर एसडीएम पहुंचे और रामलीला कमेटी के लोगों को अप शब्दों का प्रयोग किया और कहा कि मंच से अश्लील गाने नहीं बजाएजाने चाहिए इतना ही नहीं प्रबंध कमेटी के लोगों का आईडी कार्ड मांगने लगे यह बात रामलीला कमेटी तथा क्षेत्रीय लोगों को नागवार लगी सुबह बुधवार को 11रू00 से रामलीला मैदान में मंच पर प्रबंध कमेटी तथा भाजपा के नेता धरने पर बैठ गए तथा दोनों अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगने लगे । बात यहां तक हुई की इन अधिकारियों का तबादला कर जांच कराई जाए । बाद में दोनों अधिकारी उपस्थित हुए जय बोल के साथ समिति के सदस्य इस बात पर लोग अड़ गए की जब तक इन लोगों का यहां से ट्रांसफर नहीं हो जाता रामलीला स्थगित रहेगी । फिर काफी मान मनौवल के बाद तय हुआ कि दोनों अधिकारी मंच से जनता के सामने माफी मांगे तब बात बनेगी अन्यथा रामलीला बंद रहेगी  । सहमति  होने के बाद अधिकारियों द्वारा मंच से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। धरने में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के भूपेंद्र सिंह,  भाजपा के जयप्रकाश राजभर, प्रभु नाथ कुशवाहा , ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता ,शिव कुमार ,ओम प्रकाश अकेला ,  दीनबंधु गुप्ता , प्रबंध कमेटी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और सीओ, एसडीम ,कोतवाल तथा पुलिस के लोग उपस्थितथे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |