Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: दिनदहाड़े बैंक के बाहर बाइक से एक लाख चोरी! सीसीटीवी फुटेज से चोर की तलाश मे जुटी पुलिस


मसौली/ बाराबंकी। सफदरगंज थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित केनरा बैंक के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिग्गी से एक युवक एक लाख रुपये की नगदी निकाल ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।ग्राम उधौली निवासी अंशु गुप्ता की गिट्टी-मौरंग की दुकान पर पिछले दस वर्षों से कार्यरत संदीप कुमार पुत्र रामसागर लगभग 11 बजे आरटीजीएस कराने के लिए बैंक पहुंचे। उन्होंने बाइक बैंक के बाहर खड़ी की और फार्म लेने के लिए अंदर गए। इसी दौरान थाने की ओर से पैदल आया एक कम उम्र का युवक बाइक में लगे थैले से रुपये से भरा बैग निकालकर कस्बे की ओर निकल गया।बाहर आकर जब संदीप ने देखा तो थैला खुला था और उसमें रखा बैग गायब था। बैग में एक लाख रुपये की नगदी थी। संदीप ने तुरंत बैंक शाखा प्रबंधक और थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी युवक कुछ ही सेकंड में बैग निकालता दिखाई दे रहा है।थानाध्यक्ष अमर कुमार चैरसिया ने बताया कि फुटेज में एक नाबालिग युवक संदिग्ध दिख रहा है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोर की जल्द पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |