Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: नवरात्र अष्टमी पर ब्लॉक में कन्या भोज, उपहार के साथ मंदिर जीर्णोद्धार की घोषणा


सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर ब्लॉक सभागार में कन्या भोज का आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता की पहल पर मिशन शक्ति अभियान व नवरात्र पर्व के तहत क्षेत्र की कन्याओं को आमंत्रित कर दही, जलेबी, फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। आरती उतारने के बाद कन्याओं को दान-दक्षिणा व उपहार भी भेंट किए गए।खंड विकास अधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास जारी है। साथ ही उन्होंने ब्लॉक परिसर में स्थित अधूरे मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा भी की।कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्र, सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव आशीष वर्मा, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, अवर अभियंता ग्रामीण चेतराम, एपीओ रेनू, बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा, सुपरवाइजर नीतू सिंह व अर्चना सिंह, बीएमएम अंजली यादव, मोहम्मद इमरान, पंचायत सचिव कुलदीप वर्मा, राजेश कुमार, मनीष शुक्ला, सुरेश कुमार, सतीश वर्मा, बीरेंद्र तिवारी, ज्योति चैहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिमा यादव, शिवम बाजपेई, विजय कुमार समेत ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |