बाराबंकी: हर कन्या माँ सीता की संतान, उनका पूजन समाज की सोच में लाता है बदलाव - अंगद सिंह
September 30, 2025
बाराबंकी। हर कन्या माता सीता की संतान है। उनके सम्मान और संरक्षण से ही समाज की दिशा बदलती है। हमें लड़कियों को शिक्षा और सुरक्षा प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना होगा। यह बातें मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने कहा। कार्यक्रम में समाज में बालिकाओं के जन्म और उनके सम्मान के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर . विधायक दिनेश रावत, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें पढ़ाई और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
