Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः श्रीराम का चित्रकूट गमन, ऋषि भारद्वाज और वाल्मीकि से लिया आशीर्वाद


बाराबंकी। दशहराबाग के राम लीला सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला में बुधवार को प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ चित्रकूट की ओर गमन करते है।बुधवार के  प्रसंग में श्रृंगेरपुर के राजा निषादराज के सहयोग से गंगा पार करने के बाद प्रभु श्री राम ने प्रयागराज पहुंचकर ऋषि भारद्वाज से आशीर्वाद लिया। ऋषि के वचन सुनकर प्रभु राम मुदित हुए और सभी साधु-संतों ने राम लक्ष्मण सीता के दर्शन कर आशीर्वाद दिया।आगे के प्रसंग में वनवास के रास्ते पर प्रभु श्री राम वाल्मीकि आश्रम पहुंचे, जहां मुनि वाल्मीकि ने उन्हें सुंदर पर्वत, वन और पवित्र जल से युक्त आश्रम दिखाकर विश्राम स्थल की जानकारी दी। वाल्मीकि मुनि के प्रेमरस से सने वचन सुनकर श्री राम हर्षित हुए। वाल्मीकि ने श्री राम को चित्रकूट पर्वत पर निवास करने का स्थान सुझाया, जहां सभी प्रकार की प्राकृतिक सुंदरता और योग, तप, साधना के लिए उत्तम वातावरण था।लीला मंचन में लीला व्यास प्रमोद पाठक, पं. संजय तिवारी, मुख्य श्रृंगारी रमेश कुरील, पंडित लल्लू, अनिल अग्रवाल, शिव कुमार वर्मा, राजू पटेल, प्रशांत सिंह, राजीव पाठक, अमर सिंह, रजत त्रिवेदी, कुणाल सिंह, अक्षत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस भव्य लीला ने दर्शकों के हृदय में आध्यात्मिक आनंद और श्रद्धा की भावनाओं को प्रज्वलित कर दिया।रामलीला समिति ने बताया कि यह आयोजन रामायण की कथा को जीवंत कर लोगों में धार्मिक और नैतिक संदेश का संचार करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |