बीसलपुर। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा के निर्देशन में बीआरसी कार्यालय पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक स्तर के कुल 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
आयोजन समिति के अनुसार, कठोर प्रतिस्पर्धा के बीच से नविका, आशीष कुमार, अंश शुक्ला, परविंदर सिंह, सुशील कुमार, अंशी गंगवार, खुशी गंगवार, रजनी, रूपांशु सिंह और पुनीत कुमारकृकुल 10 बच्चों ने अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया है। इन छात्रों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 14 अक्टूबर को डाइट बीसलपुर में आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर एआरपी प्रवीन कुमार, तुषार अरोरा, कुलदीप कुमार, गेंदन लाल, भारतेंदु कुमार, मुईन अहमद खां, दिवाकर बाजपेई, आशुतोष अवस्थी और रेहान चिश्ती सहित कई अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने गणितीय ज्ञान और तर्क क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
