अमेठीः जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
September 02, 2025
अमेठी। महिला कल्याण विभाग, संचालित ‘‘संकल्प’’ हब फाॅर इम्पावरमेंट आॅफ वूमेन जिला संयुक्त चिकित्सालय गौरीगंज में महिला कल्याण विभाग के हब फाॅर इम्पावरमेंट आॅफ वूमेन व चाइल्ड हेल्पलाइन के कार्मिको द्वारा प्रथम दिवस के थीम पर विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएमसी ऋषि यादव , जेण्डर स्पेस्लिट राकेश कुमार यादव,चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव, केसवर्कर बेबी सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर श्री रोशनलाल ,असिस्टेंट जानवी गुप्ता हब फाॅर इम्पावरमेंट आॅफ वूमेन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि तथा विभागयी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने की विस्तृत जानकारी दी गयी है। कार्यक्रम में जागरूकता टीम द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 , वूमेन पॉवर लाइन 1090 वूमेन हेल्प लाईन 181,पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930 ,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मातृत्व बंदना योजना, मिशन शक्ति सखी निवास तथा वन स्टॉप में प्राप्त हो रही सुविधाओं व महिलाओंध्बालिकाओं से सम्बंधित कानून के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लाभार्थी महिला व बालिकाएं उपस्थित थे।