विश्व रेबीज दिवस! कुत्ते के अलावा किस-किस जानवर के काटने से हो सकता है रेबीज?
September 28, 2025
क्या आप जानते हैं कि हर साल 28 सितंबर के दिन को विश्व रेबीज दिवस के तौर पर मनाया जाता है? रेबीज की रोकथाम के बारे में जागरूकता बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेबीज की वैक्सीन लुई पाश्चर ने डेवलप की थी। सही समय पर रेबीज की वैक्सीन लगवाने से आपकी जान बच सकती है। लेकिन अगर रेबीज की वैक्सीन लगवाने में देरी हुई तो जान जा भी सकती है।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि कुत्ते के काटने से रेबीज होता है। वहीं, बहुत से लोग जानते होंगे कि बिल्लियां भी रेबीज फैला सकती हैं। ये बात पूरी तरह से सच है लेकिन कई लोग इस बात से बेखबर होंगे कि कुछ दूसरे जानवरों के काटने से भी रेबीज हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चमगादड़ के काटने से भी रेबीज हो सकता है।
भोले-भाले दिखने वाले रकून के काटने से भी रेबीज का खतरा बढ़ सकता है। कुत्ते-बिल्ली के अलावा चूहे भी रेबीज वायरस के कैरीयर होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गिलहरी भी जानलेवा रेबीज वायरस का कारण बन सकती हैं। क्या आप जानते हैं कि स्कंक के काटने से रेबीज फैल सकता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि लोमड़ी के काटने से भी रेबीज हो सकता है।
खरगोश, बंदर और सियार जैसे जानवर भी रेबीज फैला सकते हैं। अगर आपको कुत्ते, बिल्ली, चूहे ने काट लिया है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर आपको किसी भी रेबीज फैलाने वाले जानवर ने काटा है और आपको बुखार, सिर दर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त जैसे लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर रेबीज की वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए।
