Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाली मुलायम बेसन की बर्फी, टेस्ट में लाजवाब


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेसन की बर्फी बनाने के लिए आपको 2 कप बेसन, एक कप घी, डेढ़ कप चीनी, हाफ कप पानी, एक स्पून इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए बादाम-पिस्ता की जरूरत पड़ेगी। एक भारी तले वाली कड़ाही में घी को अच्छी तरह से गर्म कर लीजिए। अब गर्मागर्म घी में बेसन एड कर इसे धीमी आंच पर भून लीजिए। आपको बेसन को भूनते समय इसे लगातार चलाते रहना है।
आपको बेसन को लगभग 15 से 20 मिनट तक भूनना है। जब बेसन का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए और बेसन की खुशबू आने लग जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। अब आपको एक बर्तन में चीनी और पानी निकाल लेना है। इस मिक्सचर को मीडियम फ्लेम पर चढ़ा दीजिए। चीनी को पूरी तरह से घुलने दीजिए और इस मिक्सचर को तब तक पकाएं, जब तक एक तार की चाशनी न बन जाए।
भुने हुए बेसन को दोबारा से धीमी आंच पर रख दीजिए। आपको इसमें धीरे-धीरे करके चाशनी को मिक्स करना है। लगातार इस मिक्सचर को चलाते रहें जिससे कोई भी गांठ न रह जाए। अब आप इस मिक्सचर में इलायची पाउडर मिला सकते हैं। आपको बेसन की इस बर्फी को तब तक पकाना है, जब तक मिक्सचर कड़ाही के किनारों को न छोड़ने लगे। इसके बाद एक थाली में घी से ग्रीसिंग कर लीजिए।
बेसन की बर्फी के मिक्सचर को थाली में अच्छी तरह से फैला लीजिए। आखिर में इस मिक्सचर के ऊपर बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता को भी बुरक लीजिए। लगभग 1 से 2 घंटे तक बेसन की बर्फी को सेट होने के लिए छोड़ दीजिए। अब आप इस मिक्सचर को बर्फी की शेप में काट सकते हैं। आपकी बेसन की बर्फी सर्व करने के लिए तैयार है यानी अब आप घर पर बनाई गई इस मिठाई का लुत्फ उठा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |