Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महा अष्टमी किस दिन है 29 या 30 सितंबर? जानिए


नवरात्रि की अष्टमी को कई भक्त कन्या पूजन करते हैं और अपने नवरात्रि व्रत का पारण भी कर लेते हैं। लेकिन इस साल नवरात्रि की अष्टमी को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। दरअसल ये सारा कन्फ्यूजन नवरात्रि में एक दिन बढ़ने की वजह से हुआ है। कुछ लोग नवरात्रि की अष्टमी 29 को बता रहे हैं तो कुछ 30 सितंबर। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर महा अष्टमी किस दिन मनाई जाएगी और इस दिन किसकी पूजा की जाती है।
नवरात्रि की अष्टमी कब है 2025 में 

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी 30 सितंबर 2025, मंगलवार को है। अष्टमी का प्रारंभ 29 सितंबर की शाम 04:31 बजे होगा और समापन 30 सितंबर की शाम 06:06 बजे होगा।
अष्टमी पर किस देवी की पूजा होती है? 
नवरात्रि की अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। कहते हैं इनकी पूजा से व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
अष्टमी पर कन्या पूजन 
नवरात्रि की अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। जो लोग नवरात्रि व्रत का पारण अष्टमी के दिन करते हैं वो कन्या पूजन अष्टमी को ही करते हैं।
कैसा है मां महागौरी का स्वरूप?
मां दुर्गा का ये स्वरूप एकदम श्वेत हैं। ऐसा कहा जाता है कि देवी को वर्षों कठोर तपस्या करने के बाद गौर वर्ण की प्राप्ति हुई थी। देवी ने सफेद रंग के वस्त्र धारण किए हुए हैं। माता की सवारी वृषभ यानी बैल है। मां की चार भुजाएं हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार माता महागौरी के अवतरित होने के समय देवी की आयु 8 वर्ष थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |