गौरीगंजः रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ
September 23, 2025
गौरीगंज/अमेठी। जनपद अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में रामलीला का मंचन महाआरती के साथ शुभारंभ हुआ ,जिसमें बाजार के व्यापारी बंधुओं द्वारा महाआरती के साथ साथ,रामायण पाठ, एवं हनुमान जी की स्तुति की गयी। रामलीला के अभिन्न सहयोगी रहे राजेश कुमार अग्रवाल की मृत्यु नवंबर 2024 को एवं दूसरे सहयोगी हनुमान कौशल का निधन गत माह सितंबर 2025 में होने के कारण रामलीला समिति द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर,पारिवारिक जनों को सम्मानित इन लोगों के अतुलनीय सहयोग को याद किया गया। इस कार्यक्रम में बाजार के व्यापारी बंधु सजनलाल शर्मा,एडवोकेट शेष नारायण अग्रहरि, झब्बर अग्रहरि, राजाराम अग्रहरि, तबले पर कान्हा पाठक , सामजसेवी अजय अग्रवाल,राम अग्रहरि, एंजिल वर्मा,एड रामेन्द्र अग्रहरि, राकेश अग्रहरि,ओपी सिंह ,दिनेश मौर्य, विजय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
