जगदीशपुर: पुलिस मेहरबान! दिनदहाडे धधक रही दारू की भट्ठियां
September 28, 2025
जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहां अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अफसरों को समय-समय पर कडे निर्देश देती रहती है तो वहीं पुलिस विभाग की शह पर दिन दहाडे क्षेत्र मे अवैध दारू की भट्ठियां धधक रही हैं जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं। थाना क्षेत्र के अंतर्गत माहेमऊ, इमली गांव, दौलतपुर लोनहट, दिछौली ,भूलीनगर पुरबगांव, मटियारी कला, थौरी,समेत आदि दर्जनो गांवों में सुबह शाम दोपहर अवैध शराब बनाने मे जुटे कारोबारी अपना धंधा बेखौफ होकर चलाने मे मस्त हैं घर के अंदर एकांत स्थान तथा घनी झाडियों नदी नालों के किनारे कारोबारी लोग माल तैयार करके धंधे मे लगे लोगो द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने मे लगे रहते हैं ग्रामीणो ने बताया कि ऐसे स्थानो पर सुबह शाम पीने वालों की भीड लगी रहती है तथा धंधे मे लिप्त लोग अधिकतर माल तैयार करके आने वाले होली के त्यौहार पर बिक्री करने के लिए एकांत स्थान पर स्टाक लगाने मे जुट गए हैं सूत्रो की माने तो चल रहे पुलिस इस अवैध कारोबार मे लगे कारोबारियो से इसके एवज मलाई छानती रहती है जिसकी वजह से सबकुछ जानते हुए भी अंजान बने रहते है । इस सम्बंध मे क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पुलिस व आबकारी टीम छापेमारी कर धंधे मे लिप्त लोगो को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
.jpg)