Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत


तिलोई/अमेठी। फुरसतगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत निगोहां गांव के पास  रिस्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार मां बेटे को पीछे से दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिसमें बाइक पर बैठी एक बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटे आई हैं।जिनकी इलाज के दौरान मौत गई।जानकारी के मुताबिक हरिकेश पुत्र गयाप्रसाद निवासी पूरे बरखंडी मजरे ओदारी थाना जायस बाइक पर अपनी मां रामरती पत्नी गयाप्रसाद को बैठाकर रायबरेली जिले के डीह थानाक्षेत्र के गांव रेवरी सैदपुर से वापस आ रहा था।जिन्हें फुरसतगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत निगोहां गांव के पास पल्सर बाइक संख्या यूपी तैंतीस बीवी 7575 के चालक ने पीछे टक्कर मार दिया जिससे हरिकेश की बाइक पर बैठी उनकी मां नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।जिन्हें आनन फानन फुरसतगंज स्थित सीएचसी ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।हालत नाजुक पर रायबरेली से भी डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।लेकिन परिजन लखनऊ न ले जाकर रायबरेली में ही स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।इस संबंध मे पीड़ित हरिकेश ने पल्सर बाइक चालक के विरुद्ध लिखित शिकायती पत्र दिया है। फुरसतगंज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर टक्कर मारने वाले पल्सर बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |