अमेठीः रामगंज पुलिस व एसओजी की मुठभेड! एक गोतस्कर गिरफ्तार, तमंचा बरामद
September 28, 2025
अमेठी। जनपद की रामगंज पुलिस व एसओजी की मुठभेड मे एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री कृष्ण मोहन सिंह प्रभारी निरीक्षक व उ0नि0 अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोवंश लादकर ले जा रही पिकअप गाड़ी वालों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था उनमें से ही दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से ग्राम अग्रेसर से रामगंज की ओर गोतस्करी करने की फिराक में आ रहे हैं । मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सुयंक्त टीम मे मुठभेड मे अनीस पुत्र मल्लू निवासी बहरौली थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया वही दसका दूसरा साथी फरार हो गया। अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि इसी मोटरसाइकिल से दिनांक 11/12.09.2025 की रात्रि में मवइया मंगरा में उसने अपने अन्य साथियों व पिकअप गाड़ी के साथ मिलकर गोतस्करी की घटना कारित की थी । आज पुनरू वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस मोटरसाइकिल से गोतस्करी के लिए तलाश में जा रहे थे । घायल को उपचार हेतु पुलिस बल के साथ अस्पताल भेजा गया ।
