Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः बंद मकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल पीड़िता ने पुलिस से की कार्यवाही की मांग


बीसलपुर। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को मोहल्ला दुगीपुर, महेंद्र नगर कॉलोनी निवासी अर्चना सक्सेना के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना डाला। चोर हजारों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।अर्चना सक्सेना ने बताया कि बाढ़ आने के कारण वह अपने मकान को छोड़कर किराए के मकान में रह रही थीं। रविवार की सुबह जब वह अपने मकान पर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और बेल्डू की जाली भी क्षतिग्रस्त है। कमरे में प्रवेश करते ही सामान बिखरा पड़ा था।उन्होंने बताया कि चोर लगभग 50 हजार रुपये का सामान, जिसमें चार हजार की नगदी, एक जोड़ी पायल, एक बैटरी सहित अन्य घरेलू सामान शामिल है, लेकर फरार हो गए। अर्चना ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |