Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः पाकिस्तान से क्रिकेट मैच रद्द करने की मांग पर शिवसेना का जोरदार विरोध! शहीदों की शहादत का अपमान बताया, पुतला फूंककर जताया आक्रोश


पीलीभीत। एशिया कप 2025 में प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर शिवसेना ने रविवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष शैली शर्मा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार व बीसीसीआई के खिलाफ नारेबाजी की।

शिवसेना नेताओं का कहना था कि देश अभी हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले से उबर भी नहीं पाया है और ऐसे माहौल में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना शहीदों की शहादत का घोर अपमान है। जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि ष्बलिदानियों का खून अभी सूखा भी नहीं और बीसीसीआई ने पाकिस्तान के साथ मैच की अनुमति देकर देश की अस्मिता को ठेस पहुंचाई है।ष्

नेताओं ने प्रधानमंत्री से मांग की कि बीसीसीआई पर कड़ी रोक लगाई जाए और मैच रद्द कराया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर संज्ञान नहीं लिया तो शिवसेना सड़कों पर आंदोलन करेगी।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापति, एडवोकेट आर.के. शर्मा, जिला सचिव सोनू सिंह, तहसील अध्यक्ष कलीनगर, जिला महामंत्री ऋषभ सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |