Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल! महिला के घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया


बीसलपुर। थाना क्षेत्र के गांव मंड़रा सुमन में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने रविवार को एक महिला के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में महिला, उसका पति और बेटा घायल हो गए। पीड़िता कोकिला देवी पत्नी महीपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर की बिजली खराब हो गई थी, जिसे ठीक करने के लिए लाइनमैन को बुलाया गया था। इसी दौरान गांव निवासी जेबालाल, करनलाल पुत्रगण हेमराज, भारतवीर पुत्र जेबालाल और चंद्रशेखर हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।हमले में बचाने आए पति महीपाल और बेटे अंशू को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |