विधान केसरी, मुरादाबाद
पिछली रात से हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने मुरादाबाद शहर की रफ्तार को भले ही थाम दिया हो, लेकिन नगर निगम मुरादाबाद की पूरी टीम लगातार मैदान में डटी हुई है। नगर आयुक्त श्री दिव्यांशु पटेल ने स्वयं वर्षा के बीच विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जल निकासी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षदों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और अपील की कि लोग बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित घर पर ही रहें।
भारी बारिश के बीच नगर आयुक महानगर में जलभराव का निरीक्षण करते हुएलगातार वर्षा और पहाड़ी इलाकों से पानी बढ़ने के कारण रामगंगा और गगन नदियों का जलस्तर भी उफान पर है। ऐसे हालात में नगर निगम ने जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए पूरी व्यवस्था को अलर्ट मोड पर रखा है।
मुस्तैदी से जुटी टीमें
-
महानगर के 70 वार्डों में 10-10 सदस्यों की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की गई है। इस प्रकार 700 से अधिक सफाई मित्र सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
-
इन टीमों की निगरानी के लिए 02 जोनल सेनेटरी अधिकारी, 01 मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक तथा 08 सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सहित नगर निगम के उच्चाधिकारी – अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जलकल, मुख्य अभियंता एवं अवर अभियंता लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
-
नालियों, पुलियों और नालों की चौकसी करते हुए जहां भी अवरोध पाया गया, वहां तत्काल सफाई कराई जा रही है।
-
आवश्यकता पड़ने पर मड पंप, जेसीबी व नाला क्लीनिंग मशीनों की मदद से तेजी से निकासी कराई जा रही है।
-
जलकल विभाग द्वारा सभी पंपिंग स्टेशन लगातार संचालित किए जा रहे हैं।
इन प्रयासों का नतीजा है कि जेल रोड, बुद्ध बाजार और ताडी खाना जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में इस बार भारी बारिश के बावजूद जलभराव की स्थिति नहीं बनी।
24X7 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
नागरिक सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम मुरादाबाद ने 24X7 डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है। नागरिक किसी भी समस्या की शिकायत सीधे इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं –
📞 9105900538, 0591-2990231, 2990232
सुबह 5 बजे से ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी रेनकोट पहनकर फील्ड में मौजूद हैं ताकि नागरिकों को बारिश के बीच किसी भी प्रकार की असुविधा न झेलनी पड़े।
निर्माण एवं जलकल विभाग की सक्रियता
-
निर्माण विभाग द्वारा जल निकासी, पैच मरम्मत, सड़क सुधार, नाली मरम्मत और मलबा-मिट्टी हटाने जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
-
जलकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए –
-
वार्ड नं. 04, 20, 29 और 51 में पेयजल पाइप लाइन में लीकेज की मरम्मत कराई।
-
वार्ड नं. 01 और 20 में पानी न आने की शिकायत को दूर किया।
-
नगर आयुक्त की अपील
नगर आयुक्त श्री दिव्यांशु पटेल ने कहा –
“नगर निगम मुरादाबाद का हर अधिकारी और कर्मचारी नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए समर्पित है। लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान के बावजूद हमारी टीमें फील्ड में मौजूद हैं। नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है, निगम हर स्थिति पर पूरी तरह नज़र बनाए हुए है।”
