Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत ब्रह्मनी बना सुशासन का आदर्श मॉडल! सीमित संसाधनों में नवाचार से ग्रामीणों को मिली सुविधा


अमेठी। प्रदेश सरकार की सुशासन की अवधारणा को साकार करने की दिशा में जनपद अमेठी के विकास खण्ड बहादुरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्रह्मनी ने उल्लेखनीय पहल की है। पंचायत ने सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ निश्चय और सकारात्मक सोच के बल पर ग्राम पंचायत सचिवालय को सेवाओं का केंद्रीकृत हब बनाकर ग्रामीणों को बड़ी सुविधा प्रदान की है।लगभग दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों को प्रमाण पत्र, राशन कार्ड अथवा अन्य सेवाओं के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था। प्राइवेट एजेंसियों से सेवाएँ प्राप्त करने पर मनमाना शुल्क लिया जाता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। परंतु ग्राम पंचायत ब्रह्मनी ने ब्ैब् भवन को पंचायत सचिवालय के रूप में विकसित कर इस समस्या का स्थायी समाधान किया।

वर्तमान में पंचायत सहायक, बी.सी. सखी, पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान प्रतिदिन अपनी-अपनी सीट पर बैठकर ग्रामीणों को सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को अब सभी सेवाएँ एक ही छत के नीचे, पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से उपलब्ध हो रही हैं।

आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, ऑनलाइन खतौनी, नवीन राशन कार्ड, राशन कार्ड संशोधन आदि सेवाएँ अब ग्राम पंचायत सचिवालय से ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अब तक पंचायत सचिवालय द्वारा 1.25 लाख से अधिक की आय अर्जित की गई है। ग्रामीणों का समय और धन दोनों की बचत हुई है और पंचायत की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता में वृद्धि हुई है।

जिलाधिकारी संजय चैहान ने कहा, “ग्राम पंचायत ब्रह्मनी ने सीमित संसाधनों में नवाचार कर सुशासन का उदाहरण पेश किया है। यह मॉडल अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक है और ग्रामीणों के जीवन को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कहा, “पंचायत सचिवालय को सेवाओं का केंद्रीकृत हब बनाना एक सराहनीय पहल है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है, ग्रामीणों का समय और धन बचा है और स्थानीय स्तर पर सुशासन की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।”

यह मॉडल न केवल ग्राम पंचायत ब्रह्मनी बल्कि अन्य पंचायतों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण है, जिसे अपनाकर ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके ही गांव में सुलभ कराया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |