Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः समाजसेविका ने बांटा मरीजों को फल


अमेठी। समाजसेविका कंचन गुप्ता ने संजीवनी अस्पताल एवं धर्मार्थ चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिवारों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और महापुरुषों के संदेश पर मानव सेवा के लिए अलख जगाती दिखाई दी। मौके पर समाजसेविका कंचन गुप्ता एवं उनकी टीम के लोगों ने मरीजों एंव मरीजों के परिजनों के बीच फल का वितरण करते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। समाजसेविका ने कहा कि जीवन हमें मानव सेवा और परोपकार करने व सत्य और अहिंसा के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा एवं आत्मिक शांति के उददेश्य से कार्य किया जा रहा है। विदित है कि समाजसेविका कंचन गुप्ता द्वारा जनपद में समाजहित व मानव एवं नारियों के लिए हितकारी कार्यों को लेकर लगातार कुछ न कुछ जागरूक करने के उद्देश्य से किया जाता रहा है, वहीं इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री योग्यता सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह व मिडिया प्रभारी केश कुमारी  शामिल रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |