जामो: गुडवर्कः गैंगस्टर एक्ट का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
September 07, 2025
जामो/अमेठी। जनपद की जामो पुलिस को एक बडी सफलता मिली है, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जामो पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना गौरीगंज जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त अख्तर हुसैन उर्फ राजू पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम संपतपुर मजरे गुवांवा थाना गौरीगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरूद्ध थाना गौरीगंज व जगदीशपुर पर चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखधड़ी, गैंगेस्टर अधिनियम आदि विभिन्न धाराओं में कुल 14 अभियोग पंजीकृत है।
