Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्या मंदिर के छात्रों का दबदबा! पांच छात्रों ने जीते प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन


बीसलपुर। राजकीय ड्रमंड इंटर कॉलेज पीलीभीत में आयोजित मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के 12 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से पांच ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दबदबा कायम किया।अंडर-14 वर्ग में अमित गंगवार, अंडर-17 में रचित गंगवार, आयुष गंगवार और कार्तिक गंगवार, जबकि अंडर-19 में अनुज गंगवार विजेता रहे। इन छात्रों का चयन अलीगढ़ में 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र और प्रतियोगिता प्रमुख आचार्य रमेश पाल सिंह ने विजेता छात्रों को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |