तिलोई:दो बाइकों की टक्कर में तीन चोटिल
September 11, 2025
तिलोई/अमेठी। बुधवार की देर शाम मोहनगंज से फुरसतगंज मार्ग पर पूरे बीर बाबा मजरे रमई गांव स्थित दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों तिलोई स्थिति दो सौ वेड अस्पताल पहुंचाया जहां अमन की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया।घायलों में पूरे मुकुंद मजरे रमई निवासी अमन पुत्र राम सुफल (24 वर्ष), रमई निवासी सद्दीक पुत्र वाहिद (40 वर्ष), सुलेमान पुत्र नूर मोहम्मद (57 वर्ष)हैं। बहरहाल सद्दीक व सुलेमान की स्थिति ठीक है।और अमन का इलाज रायबरेली एम्स में जारी है।
