तिलोई:रमई गांव में समिति का हुआ शुभारंभ
September 11, 2025
तिलोई/अमेठी। ब्लाक तिलोई की ग्राम पंचायत रमई में गुरुवार को बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) का शुभारंभ हुआ।रमई प्रधान प्रतिनिधि वीर बहादुर उर्फ बबलू सिंह ने पहले किसान को यूरिया खरीद की पर्ची देकर समिति का उद्घाटन किया।समित में किसानों को जैविक खाद समेत अन्य कृषि सुविधाओंका उचित लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रभारी सचिव शिव कुमार मौर्य, एडीसीओ शाखा प्रबंधक, ग्राम विकास अधिकारी मोहन लाल मौर्य, रणवीर कुमार सिंह सहित ग्रामीण राम शंकर गौतम, सुरेश यादव, ओम् नाथ मौर्या, राजेश कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
