संग्रामपुरः चिकित्सक के न बैठने से मरीज परेशान
September 11, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज में चिकित्सक न बैठने से मरीज परेशान हैं।करीब 20 हजार से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में मात्र एक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज है जिसमें विशेषरगंज, हिम्मत गढ़, रामगढ़,डेहरा,गोरखापुर,बेघौरा सहित कई स्थानों के मरीज आते हैं। लेकिन इस केंद्र पर एक फार्मासिस्ट ही सभी बीमारियों का इलाज करता है। जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर डाक्टर बैठने लगे तो स्थानीय मरीजों को राहत मिलने लगे।विनय पाण्डेय ने कहा कि रविवार को पैरामेडिकल डाक्टर द्वारा स्वास्थ्य मेले में चिकित्सीय उपचार किया जाता शेष दिनों में अमेठी और संग्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज कराना नपड़ता है।मो साहिल ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी समस्या है। क्योंकि सप्ताह में एक ही दिन चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं मिलती है जिसके कारण रात में अमेठी या संग्रामपुर जाना पड़ता है।न ई म ने प्रतिदिन डॉ बैठने की मांग की। सुरेश अग्रहरि ने बताया कि इस अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ो ओ पी डी हो सकती है लेकिन डॉक्टर ने बैठने के कारण मरीज प्राइवेट डॉक्टरों या अमेठी - संग्रामपुर भागते हैं।
