मुसाफिरखाना:गुडवर्क! तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
September 22, 2025
मुसाफिरखाना/अमेठी। जनपद के थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो0 कैफ पुत्र मो0 शकील निवासी ग्राम तकिया मजरे जमुवारी थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।
