अमेठीः शारदीय नवरात्र 2025! प्रमुख मंदिरों पर महिला सुरक्षा केन्द्रों की हुई स्थापना
September 22, 2025
अमेठी। शासन की मंशानुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में शारदीय नवरात्र के आरम्भ पर जनपद अमेठी के प्रमुख मंदिरों (दुर्गन भवानी धाम गौरीगंज, कालिकन धाम संग्रामपुर, अहोरवा भवानी धाम शिवरतनगंज, हिंगलाज धाम मुसाफिरखाना) पर मिशन शक्ति केन्द्रों की स्थापना की गयी है । क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा द्वारा फीता काट कर महिला सुरक्षा केन्द्र दुर्गन भवानी का, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह की उपस्थिति में महिला आरक्षी स्वाती चैहान द्वारा फीता काट कर महिला सुरक्षा केन्द्र हिंगलाज धाम का, क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्र व क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा कालिकन धाम व अहोरवा भवानी धाम में आयी हुई महिला श्रद्धालु से फीता कटवा कर महिला सुरक्षा केन्द्र अहोरवा भवानी का शुभारम्भ किया गया । महिला सुरक्षा केन्द्रों पर महिलाओं को उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों जैसे 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076दृमुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन,1930- साइबर हेल्प लाइन, 102-राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा की जानकारी, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है । वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण सावधानियां बताई जा रही हैं । यह प्रयास महिलाओं को भौतिक जगत के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में भी सुरक्षित रहने के लिए व सशक्त बनाने के लिए किया गया है । अमेठी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान उनके उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है ।
