लखनऊ: विश्व रेबीज दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुई संगोष्ठी! अपने घर के पालतू जानवरों का भी जरूर कराएं टीकाकरण -मुख्य चिकित्सा अधिकारी
September 28, 2025
लखीमपुर खीरी। विश्व रेबीज दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी भी है कि अगर हमने अपने घरों में पालतू जानवर को पाला है तो उसका समय-समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। यह उस पालतू जानवर की सुरक्षा के साथ-साथ आपकी सुरक्षा भी है।साथ ही उन्होंने कहा कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय रहते इलाज और रोकथाम के उपाय अपनाकर इसे पूरी तरह से रोका जा सकता है। रेबीज मुख्यतः संक्रमित कुत्ते, बिल्ली या अन्य जानवर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (ॅभ्व्) के अनुसार हर साल दुनिया भर में लगभग 59 हजार लोग रेबीज के कारण मौत का शिकार होते हैं, जिनमें से 40 प्रतिशत पीड़ित बच्चे होते हैं। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 18 से 20 हजार मौतें रेबीज से होती हैं।सीएमओ डॉ. गुप्ता ने कहा कि कुत्ते या किसी भी जानवर के काटने पर तुरंत प्रभावित स्थान को कम से कम 15 मिनट तक साबुन और पानी से धोना चाहिए तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पालतू कुत्तों का समय-समय पर टीकाकरण कराएं और आवारा पशुओं से सतर्क रहें।इस संगोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया और सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि जन जागरूकता के माध्यम से रेबीज मुक्त समाज की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान सीएमएस डॉ आरके कोली, एसीएमओ डॉ रवी मोहन गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ अमित सिंह, डॉ पूनम सिंह, डीपीएम अनिल यादव, डीईओ आलोक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
