लखनऊ: रंजिशन महिला ने अपने साथियों संग महिला को पीटा
September 28, 2025
आलमबाग। कृष्णा नगर क्षेत्र मैट्रो स्टेशन से उतर एक महिला रिक्शे से घर जाते समय उसी रिक्शे पर बैठी दूसरी महिला ने अपने साथियों संग मिलकर पुराने विवाद के चलते जमकर पिटाई कर दी, राहगीरों ने जब बीच बचाव किया तो उन्हें भी मुकदमे में फंसा देने की धमकी देने लगी,पीड़िता ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दे कृष्णा नगर थाने पहुंच लिखित शिकायत की है। एलडीए कालोनी मानसरोवर योजना में रहने वाली ममता रानी के अनुसार दो दिन पूर्व 26 सितंबर की शाम वह कचहरी से मैट्रो द्वारा कृष्णा नगर स्टेशन पर उतरी थी जहां से अपने घर जाने के लिए बैटरी रिक्शे पर बैठी उसी रिक्शे मे रेनू वर्मा उर्फ सौम्या सिंह अपने साथियो के साथ बैठी थी। पीड़िता के अनुसार रेनू से उनका पुराना विवाद चल रहा है जिसके चलते द्वेष भावना रखती है उस देखते ही अपने साथियों के साथ उसपर हमलावर हो गई और रिक्शे से उसे उतार उसके बाल पकड़ पिटाई करने लगी आसपास मौजूद लोगो ने बीचबचाव किया तो उनको भी धमकाने लगी की और छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी घटना की सूचना पीड़िता ने कंट्रोल नंबर पर पुलिस को दी जिसके बाद थाने पहुंच शिकायत की है। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।
.jpg)