Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: 7 अप्रैल 2025 को मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ के सामूहिक विवाह में निर्धन बेटियों को समाज कल्याण ने नहीं दी सहयोग राशि-लल्ला बाबा


लखनऊ । शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां सिद्धिदात्री छोहरिया  शक्ति पीठ में 7 अप्रैल 2025 के निर्धन कन्या सामूहिक विवाह के विवाहित परिवारों का समूह मंदिर के महंत लल्ला बाबा से मिलकर अपनी समस्या प्रकट किया ।  छोहरिया  माता मन्दिर के  मुख्य पुजारी  लल्ला बाबा  ने की प्रेसवार्ता   मीडिया से बातचीत करते हुए  कहा और समाज कल्याण विभाग पर आरोप लगाया है कि  7 अप्रैल को लगभग 100 निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह हुआ था। जयमाल मंच से माननीयों ने निर्धन बेटियो को सरकारी सहयोग दिलाने की बात कही थी। सरकारी सहयोग न मिलने से सभी परिवार के लोग बहुत नाराज हैं और आज सिद्धिदात्री छोहरिया शक्ति पीठ, चिनहट, लखनऊ के परिसर में एकत्रित हो कर अपना विरोध प्रकट किया।

25 वर्षो से चले आ रहे निर्धन बेटियो के विवाह में हमारा दर्द व बेटियो के पिता का दर्द व सरकार तक पहुंचायें । विवाहित कन्याओं ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को बड़ा ही आश्वासन मिला था कि सरकार का सहयोग आपके खाते में पहुंच जाएगा लेकिन अभी तक यह पैसा हमारे पास नहीं आया है और ना ही विभाग द्वारा हमको किसी तरह का आश्वासन मिल रहा है आखिर हम अपनी बात किससे करें जिससे हमारी समस्या का समाधान हो जाए हम उम्मीद करते हैं कि इस समस्या का सरकार और समाज कल्याण  के जिम्मेदार लोग संज्ञान लेंगे तभी हमारा भला होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |