Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: बांदा विकास प्राधिकरण में ठेका दिलाने के नाम पर मित्र ने हड़पे 75 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में रहने वाले एक युवक  ने अपने मित्र पर बांदा विकास प्राधिकरण में ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कई बार में 75 लाख रुपये हड़प गाली गलौज घमकी का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना इलाके स्थित औरंगाबाद खालसा निवासी आसिफ खान पुत्र वासिद खान ने बताया कि अब्दुल रहीम अहमद पुत्र हसीन केवतारा बांदा उ0प्र0  निवासी से उनकी दोस्ती थी। उसने बांदा विकास प्राधिकरण में ठेका दिलाने की बात कह साथ में मिलकर काम करने की बात कही। आरोप है कि बीते वर्ष 23 दिसम्बर माह में उसके मित्र अब्दुल रहीम अहमद ने धोखाधड़ी कर अपने के०जी०एन० प्रा०लि० के नाम से अकाउण्ट में आठ लाख रुपये आनलाइन पैसे डलवाने के साथ भिन्न भिन्न तारिखो में पैसा अपने के०जी०एन० प्रा०लि० के नाम से अकाउण्ट में डलवाने के अलावा बयालीस लाख रूपया नगद उनके कार्यालय पर आके भिन्न-भिन्न तिथियों में कुल 75 हजार रूपये धोखाधड़ी कर ले गए। वहीं पीड़ित आसिफ खान का कहना था कि उसके उक्त आरोपित मित्र ठेका दिलाने की बात फोन पर पूछने पर गाली-गलौज करने के साथ पैसे वापस करने से इंकार करने के साथ पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की घमकी देने लगा । जिसके चलते उसने अपने उक्त आरोपित मित्र के खिलाफ स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |