Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऐशबाग रामलीला स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


लखनऊ। ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण में जिलाधिकारी  के साथ जॉइंट सीपी  मधु कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, नगर अभियंता, क्षेत्रीय थाना अध्यक्ष, जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, नगर निगम की टीम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।जिलाधिकारी ने सबसे पहले रावण दहन स्थल का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को संतोषजनक पाया। नगर निगम द्वारा यहां प्रतिदिन तीन शिफ्टों में सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही नियमित फॉगिंग की जा रही है ताकि मच्छरों से बचाव हो सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने जानकारी दी कि नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर स्वच्छता से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उन्होंने कहा कि रावण दहन के दौरान सफाई की निरंतर व्यवस्था रहेगी। टीमें सक्रिय रहेंगी और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।कार्यक्रम आयोजकों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि रावण दहन के दिन ऐशबाग मैदान में लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं के एकत्रित होने की संभावना है। इस दौरान भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए मंचन समिति और नगर निगम ने संयुक्त रूप से विशेष इंतजाम किए हैं।सुरक्षा और कानून व्यवस्था की तैयारियाँ को लेकर जिलाधिकारी ने आयोजकों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि रहे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रावण दहन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएँ। इसके लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती होगी और सुरक्षा चक्र को मजबूत किया जाएगा।जिलाधिकारी  ने यह भी कहा कि नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे समय सतर्क रहेंगे और किसी भी आपत्ति या आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।अपर नगर आयुक्त  अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि ऐशबाग रामलीला स्थल पर प्रतिदिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दिन स्थल पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही, कूड़ा प्रबंधन और पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |