Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति फेज-5.0! महिलाओ को किया गया जागरूक


अमेठी। महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम के तहत जनपद अमेठी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशन एवं उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अमेठी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा सत्य सांई इंटर कॉलेज शंकरगंज एवं जनता जनार्दन इंटर कॉलेज शंकरगंज, मोहनगंज में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओंकृबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजनाकृके विषय में छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रचार-प्रसार हेतु पंपलेट एवं मिशन शक्ति फोल्डर भी वितरित किए गए। विशेष सत्र में बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओंकृमहिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112कृकी जानकारी दी गई। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर अमेठी, चाइल्ड हेल्पलाइन अमेठी एवं हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना तथा बाल संरक्षण समिति के सदस्यों की टीम भी उपस्थित रही और जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |