Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मिशन शक्ति 5.0! कम्पोजिट विद्यालय में स्वास्थ्य एवं करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित


अमेठी। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिया सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान रिया सिंह ने छात्र-छात्राओं को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए बच्चों को संतुलित आहार के लाभ, दवाइयों के सुरक्षित उपयोग तथा दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्यवर्धक उपायों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है, इसलिए बच्चों को बचपन से ही स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि यदि वे मेडिकल क्षेत्र में रुचि रखते हैं तो उनके लिए भविष्य में असीम संभावनाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने इस जागरूकता सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित अनेक प्रश्न भी पूछे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं में स्वास्थ्य संबंधी सजगता बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में करियर के प्रति मार्गदर्शन देना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |