Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गोरखपुर के 2 दिवसीय दौरे पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान, योगी आदित्यनाथ संग गोरखनाथ मंदिर में की पूजा


चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार शाम (4 सितंबर, 2025) को गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहे. इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने सीडीएस को अंगवस्त्र और गोरखनाथ की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सेवा में जनरल चौहान के योगदान की सराहना की.

बता दें कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान 2 दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वो गुरुवार को गोरखा भर्ती डिपो में गोरखा युद्ध स्मारक के सौंदर्यीकरण और गोरखा संग्रहालय के निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन-शिलान्यास समारोह में शामिल हुए. कार्यक्रम के बाद वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शिवावतार गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया.

सीडीएस जनरल अनिल चौहान के दौरे को लेकर सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने गोरखा युद्ध से जुड़े एक संग्रहालय का शिलान्यास भी किया है.

सीडीएस जनरल अनिल चौहान का यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है. जानकारों के मुताबिक सैन्य प्रमुख का धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल पर आना देश की आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान को दिखाता है. इसके अलावा उनका ये दौरा उत्तर प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाता है. इसके अलावा ये भी दिखाता है कि देश के टॉप आर्मी ऑफिसर भी अपनी जड़ों और आस्था से गहराई से जुड़े हुए हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |