Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: महिषासुर रुपी प्रदूषण का बध पेड़ लगाने से ही होगा -संदीप मिश्रा।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा 401 के आज रबिवार को नेवारी में 'पेड़ हैं तो प्राण हैं' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसी दौरान अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने।कार्यक्रम में नवरात्रि की शुभकामनाएं दिया व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही परिवार की एकता और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई साथ ही साथ देवी माई से सबके जीवन में सुख शान्ति व शक्ति की कामना के साथ लोगों को प्रदूषण रुपी महिषासुर के बध का एक यही तरिका है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाया जाय अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों को पौधे वितरित किए और उन्हें पेड़ लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर श्रीकान्त बिन्द सत्रुधन बिन्द आकाश चौहान विजय चौहान  प्रदुमन बिन्द रामकुमार शर्मा सन्तोण पासवान सदीप पासवान सल्मान अलि छोटू विश्वकर्मा  सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |