Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः फर्जी हस्ताक्षर से निकाले गए 25 लाख होंगे वापस


फतेहपुर/बाराबंकी। शिक्षाक्षेत्र फतेहपुर के ग्राम गौरा सैलक में प्राथमिक विद्यालय निर्माण के लिए आई पहली किस्त की 25 लाख की धनराशि फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर रिपोर्ट बीएसए को भेजी थी, जिसके आधार पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विद्या सागर को निलंबित कर दिया गया।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामू ने आरोप लगाया था कि प्रधानाध्यापक ने फर्जी प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर करीब 25 लाख रुपये विभिन्न फर्मों में ट्रांसफर करा दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

अब उक्त धनराशि को बैंक ड्राफ्ट के जरिए विद्यालय के एसएमसी खाते में वापस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी ने बताया कि यदि रुपये वापस नहीं किए गए तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और पूरी जिम्मेदारी दोषी पर होगी। धन वापसी के बाद विद्यालय निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |