Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः दशम् आर्युवेद दिवस का विभाग 23 को करेगा आयोजन, तैयारी शुरू


बलिया। दशम् आर्युवेद दिवस 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जनपद स्तर पर आयुर्वेद विभाग (आयुष) द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इस उपलक्ष्य में मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पर आयोजित किया जायेगा तथा जनपद में संचालित सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के आस -पास गांव- गांव में ग्रामीणों के बीच चैपाल एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। निरूशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों को औषधि - वितरण के साथ, प्रकृति परीक्षण, औषधीय पौधों की जानकारी तथा उसके लाभ से अवगत कराया जाएगा। आयुर्वेद के सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ- साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रतिजागरूकता बढ़ाने के लिए जनपद मुख्यालय पर एक भव्य रैली का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० अनिल कुमार ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |