Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: बहादुर बेटी को पुलिस प्रशासन ने सम्मानित किया! सिलाई मशीन निःशुल्क देने का किया वादा


छिबरामऊ/कन्नौज। काशीराम कॉलोनी में सिर फिर युवक ने भिडन वाली किशोरी को पुलिस टीम ने पुरस्कार दिया। मिशन शक्ति के तहत बच्ची को सिलाई मशीन और नगद पुरस्कार दिया गया ।दोनों भाई बहन की शिक्षा निशुल्क देने का वादा किया। किसी तरह दोनों भाई बहन को फ्री शिक्षा जिस स्कूल में चाहे वहां पढ़ाई कर सकते हैं। दोनों बच्चों को काफी किताबें ट्रेंस सब उपलब्ध कराएंगे। और हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। 

काशीराम कॉलोनी की रहने वाली महिला अर्चना के दो बच्चों को 19 सितंबर के दिन तालग्राम के सलेमपुर निवासी दीपू चक्र ने बंधक तमंचे के बल पर बना लिया था। दीपू चक्र ने दोनों बहन भाइयों को कमरे में घुसकर तमंचे के बल पर दोनों को बंधक बना लिया किसी तरह से किशोरी ने बाहर निकलते ही अपने छोटे भाई को बचाने के लिए उसने पुलिस को फोन कर घटना की सूचनादी। इसके कुछ देर बाद पुलिस पहुंचगई। वहां हिम्मत का परिचय देते हुए किशोरी ने पुलिस को कॉलोनी की पूरी भौगोलिक स्थितिसेअवगतकराया। जिस करण करीब 7 घंटे में पुलिस ने दीपू चक्र के पैरों में गोली मारकर बच्चों को  मुक्त कराया लिया था। जिसकी पुलिस की सराहना पूरे जनपद में की गई पुलिस की इस कर प्रणाली से जनता में भरोसा हुआ। इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मिशन 5.0 के तहत किशोरी की हिम्मत की सहारा ना करते हुए उसे छिबरामऊ तहसील परिसर में बुलाकर सम्मानित किया गया। शासन की योजनाओं का लाभ दिया गया। जिसके प्रपत्र पुलिस अधिकारियों ने किशोरी को प्रपत्र दिया गया। किशोरी को जीवन यापन करने के लिए उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने काशीराम कॉलोनी का आवास आवंटित किया  इसके अलावा किशोरी और उसके छोटे भाई को निशुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी। 

इसके अलावा दोनों बच्चों को 25-25 सो रुपए की आर्थिक सहायता हर महीने दी जाएगी।  पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश मलिक प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी कस्बा इंचार्ज दीपांजलि वर्मा सहित कई पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चों को कंधे का भार अपने ऊपर लिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी विष्णुकांत तिवारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी अलका रानी खंड विकास अधिकारी आनंद दुबे मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |